Rampur News: चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव को लेकर 30 अक्टूबर का येलो अलर्ट जारी

Rampur News: चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव को लेकर 30 अक्टूबर का येलो अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के बुलेटिन के अनुसार चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से 30 अक्टूबर 2026 को जनपद रामपुर में मौसम प्रभावित होने और गरज चमक के साथ तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने जनपदवासियों और विशेषकर किसानों से अपील की है कि वे मौसम पूर्वानुमान को गंभीरता से लें। आकाशीय बिजली के दौरान खुले में न रहें पक्के भवन में शरण लें और पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों को कटी फसल और अनाज सुरक्षित स्थान पर रखने तथा पशुओं के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।