बिलासपुर तहसील क्षेत्र के गांव नगरिया कलां में शमशान भूमि पर लगे पेड़ों को कटवाकर बेचने का मामला सामने आया है। मंगलवार को भाजपा नेत्री कल्पना यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी आनंद कुमार कनौजिया को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान के पति ने मनरेगा के तहत लगे पेड़ों को बिना अनुमति कटवाकर बेच दिया। साथ ही सागौन के पेड़ों को भी सुखाकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। प्रधानपति चौधरी लोकेंद्र सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पेड़ सूख चुके थे और प्रस्ताव पारित कराने के बाद उन्हें कटवाया गया। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
The Menu of this blog is loading..........
