Rampur News: शाहाबाद में 30 अक्टूबर को धूमधाम से निकाली जाएगी भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा

Rampur News: शाहाबाद में 30 अक्टूबर को धूमधाम से निकाली जाएगी भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा

नगर में बाल्मीकि शोभायात्रा हर वर्ष की भांति इस वर्ष 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को बड़े धूमधाम से निकाली जाएगी। कमेटी के जिला संरक्षक एवं शाहाबाद नगर अध्यक्ष रवि वाल्मीकि ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा शुक्रवार को दोपहर लगभग 2 बजे रामलीला मैदान से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में बैंड बाजे की धुन के साथ आकर्षक झांकियां भी शामिल रहेंगी। यह शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान में आकर समाप्त होगी। इस दौरान कमेटी के सदस्यों द्वारा झांकियों में शामिल बच्चों और नागरिकों का सम्मान किया जाएगा।

रिपोर्टर : राजीव कुमार भटनागर