Rampur News: शाहबाद क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर से चार लोग गंभीर घायल

Rampur News: शाहबाद क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर से चार लोग गंभीर घायल

शाहाबाद के ग्राम रमपुरा के निकट दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रामपुर निवासी मुमताज अपनी बहन सायमा और भाई दानिश को स्कूल से पेपर दिलवाकर घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार पटवाई निवासी 20 वर्षीय ओमपाल पुत्र चंद्रकेश और 22 वर्षीय अमरपाल पुत्र योग राम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।