Rampur News: प्रधानाचार्य शहरोज अली ने किया प्रथम मतदान

Rampur News: प्रधानाचार्य शहरोज अली ने किया प्रथम मतदान

शाहबाद में बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान के दौरान आई एम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शहरोज अली ने सर्वप्रथम अपना मतदान किया। शुक्रवार को हुए इस मतदान में सबसे पहले वोट डालकर उन्होंने अन्य शिक्षकों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है। स्नैप रामपुर संगठन की ओर से उन्हें उनके इस जागरूकता कार्य के लिए शीघ्र ही प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। शिक्षकों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रखने वाला यह कदम छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की परिकल्पना को भी साकार करता है।