नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिलक में ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, आभा आईडी और गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा की गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बासित अली, बीसीपीएम इरफान अहमद, बीपीएम विकास कुमार और डाटा ऑपरेटर ओमकार सहित संबंधित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में आपसी समन्वय बनाए रखने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने पर बल दिया।
The Menu of this blog is loading..........
