Rampur News: अपर जिलाधिकारी ने शाहाबाद और केमरी मंडी में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया

Rampur News: अपर जिलाधिकारी ने शाहाबाद और केमरी मंडी में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया

धान खरीद व्यवस्था को सुचारu बनाने और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को जिले के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आनंद कुमार सिंह ने शाहाबाद मंडी स्थित विभिन्न धान क्रय केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान किसानों द्वारा क्रय केंद्रों के सामने धान सुखाया जाना पाया गया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक केंद्र पर किसान संपर्क रजिस्टर रखा जाए, जिसमें किसानों की समस्याओं और शिकायतों का विवरण दर्ज हो ताकि उनका त्वरित समाधान हो सके। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने भी केमरी मंडी स्थित केंद्रों का निरीक्षण किया।

रिपोर्टर : राजीव कुमार भटनागर