Rampur News: व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शाहबाद में जनता से ऑनलाइन खरीदारी न करने की अपील की

Rampur News: व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शाहबाद में जनता से ऑनलाइन खरीदारी न करने की अपील की

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता और नगर महामंत्री जुबेर खान ने शाहबाद की जनता से ऑनलाइन खरीदारी ना करके अपने नगर के व्यापारियों से ही खरीदारी करने की अपील की है। पदाधिकारियों के अनुसार, स्थानीय व्यापारी सुख-दुख के साथी होते हैं, गलत या डुप्लीकेट सामान मिलने की संभावना कम रहती है और इससे बाजार में रौनक बढ़ती है। संभ्रांत नागरिकों का कहना है कि यदि व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल डोर टू डोर जाकर इस प्रकार की अपील करे, तो कुछ ही दिनों में बेहतरीन परिणाम सामने आएंगे और लोग इस बात को समझेंगे।