Rampur News: व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जनता से ऑनलाइन खरीदारी न करने की अपील की

Rampur News: व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जनता से ऑनलाइन खरीदारी न करने की अपील की

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता और नगर महामंत्री जुबेर खान ने शाहाबाद की जनता से ऑनलाइन खरीदारी न करके अपने नगर के व्यापारियों से ही खरीदारी करने का आह्वान किया है। दोनों पदाधिकारियों ने तर्क दिया कि स्थानीय व्यापारी सुख-दुख में साथ देते हैं, स्थानीय स्तर पर गलत या डुप्लीकेट सामान मिलने की संभावना कम होती है और इससे बाजार में रौनक बढ़ती है। वहीं, संभ्रांत नागरिकों का सुझाव है कि यदि व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल डोर-टू-डोर जाकर ऐसी अपील करे, तो इसके बेहतरीन परिणाम सामने आएंगे और लोग इस बात को समझेंगे।