रामपुर के उत्सव पैलेस में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जीना इसी का नाम है कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 3 बजे से 6 बजे तक चलेगा। मुख्य वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उषा दीदी लोगों को तनाव मुक्त रहने, मन को शांत बनाने और हर परिस्थिति में मुस्कुराने की कला सिखाएंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मन की उलझन को विराम देकर कुछ पल अपने लिए निकालने और कुशल एवं सकारात्मक जीवन जीने की कला सिखाना है। ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की गई है।
The Menu of this blog is loading..........
