Rampur News: वाल्मीकि जयंती पर अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ ने लगाया मिष्ठान-जल स्टॉल

Rampur News: वाल्मीकि जयंती पर अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ ने लगाया मिष्ठान-जल स्टॉल

महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन पर्व पर अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ, शाखा रामपुर की ओर से मिष्ठान एवं जल के स्टॉल का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप मिष्ठान एवं जल वितरित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता और महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह, जिला मंत्री राम अवतार, सत्यपाल सिंह बादल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सहयोगी संगठन एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, रामपुर के जिलाध्यक्ष राम बहादुर गौतम, जिला उपाध्यक्ष प्रेम चन्द, जिला पदाधिकारी अशोक बाबू, राजेश कुमार, राजाराम अम्बेडकर सहित अन्य शिक्षक साथी भी उपस्थित रहे।